scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसऊदी आभूषण डिजाइनरों के लिए भारत के साथ साझेदारी महत्वपूर्ण

सऊदी आभूषण डिजाइनरों के लिए भारत के साथ साझेदारी महत्वपूर्ण

Text Size:

(लक्ष्मी देवी ऐरे)

जेद्दा, 12 सितंबर (भाषा) सऊदी अरब के आभूषण उद्योग के लिए भारतीय रत्न और शिल्प कौशल क्षेत्र के साथ साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि वह अपने महत्वाकांक्षी लक्जरी बाजारों की जरूरत को पूरा कर सके। राजकुमारी नूराह अल-फैसल ने शुक्रवार को यह बात कही।

नून ज्वेल्स की डिजाइनर और संस्थापक ने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के इच्छुक सऊदी डिजाइनरों के लिए भारतीय आपूर्तिकर्ता महत्वपूर्ण हैं। कंपनी 30 से अधिक वर्षों से आभूषण बना रही हैं।

अल-फैसल ने जेद्दा में एक कार्यक्रम ‘एसएजेईएक्स 2025’ के दौरान पीटीआई-भाषा को बताया, ”मैं आपको बता सकती हूं कि मेरे लगभग सभी आपूर्तिकर्ता, मेरे 100 प्रतिशत आपूर्तिकर्ता भारतीय हैं।”

‘एसएजेईएक्स 2025’ आभूषण कारोबारियों की प्रदर्शनी है, जो दुनिया भर के बेहतरीन जौहरी, डिजाइनर, विनिर्माता और उद्योग जगत के प्रमुख लोगों को एक साथ लाती है।

अल-फैसल ने कहा, ”अगर आप एक जौहरी हैं, महत्वाकांक्षी हैं, तो मुझे लगता है कि आप ऐसे उद्योग के साथ काम करने से दूर नहीं रह सकते, जो इतना स्थापित, इतना व्यापक और निस्संदेह दुनिया में बाकी सभी से आगे है।”

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में पूरी तरह से स्वतंत्र आभूषण उद्योग के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे का अभाव है और उसे अपनी क्षमताओं को विकसित करने के लिए अनुभवी साझेदारों की आवश्यकता है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments