scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसऊदी अरब में भारत ने शुरू की आभूषण प्रदर्शनी

सऊदी अरब में भारत ने शुरू की आभूषण प्रदर्शनी

Text Size:

(लक्ष्मी देवी ऐरे)

जेद्दा, 11 सितंबर (भाषा) भारत ने बुधवार को सऊदी अरब में तीन दिवसीय आभूषण व्यापार प्रदर्शनी की शुरुआत की। इसका मकसद वहां के लक्जरी बाजार में अपनी पैठ बनाना है। अनुमान है कि इसका बाजार 2030 तक 8.34 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।

सऊदी अरब ज्वेलरी एक्सपोजीशन (एसएजेईएक्स) का उद्घाटन जेद्दा सुपरडोम में हुआ, जिसमें भारत, सऊदी अरब, यूएई, तुर्की, हांगकांग और लेबनान के 200 से अधिक प्रदर्शक शामिल हुए।

यहां 250 से ज्यादा स्टॉल पर आभूषण उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

इस आयोजन का नेतृत्व भारत के रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने किया, जिसे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है।

जीजेईपीसी के चेयरमैन किरीट भंसाली ने उद्घाटन समारोह में कहा, ‘‘सऊदी अरब का आभूषण बाजार 2024 में 4.56 अरब डॉलर था जो अब 2030 तक 8.34 अरब डॉलर तक पहुंचने की ओर अग्रसर है। ऐसे में यह बाजार आधुनिक और लक्जरी आभूषण के लिए एक प्रमुख गंतव्य बनता जा रहा है।’’

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments