scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगतगेम्स24X7 करेगी 70 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी: सूत्र

गेम्स24X7 करेगी 70 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी: सूत्र

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) डिजिटल गेमिंग कंपनी गेम्स24X7 ने सभी प्रकार के पैसा आधारित ऑनलाइन गेम पर सरकार के प्रतिबंध के बाद लगभग 70 प्रतिशत यानी लगभग 500 कर्मचारियों की छंटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कंपनी को भेजे गए ई-मेल का फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला।

इस घटनाक्रम से अवगत एक सूत्र ने बताया, ‘‘गेम्स24X7 में करीब 700 से 750 कर्मचारी थे। कंपनी अब उनमें से करीब 70 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। करीब 500 लोग प्रभावित हो सकते हैं।’’

कंपनी के एक कर्मचारी ने भी छंटनी की जानकारी की पुष्टि की और कहा कि अधिकांश कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। हालांकि कर्मचारी ने यह नहीं बताया कि इस छंटनी में कितने कर्मचारी प्रभावित होंगे।

पैसे पर आधारित गेमिंग व्यवसाय में लगी कई कंपनियों ने अपने अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है।

संसद ने 21 अगस्त को ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन अधिनियम, 2025 को पारित कर दिया। इसमें ई-स्पोर्ट्स और अन्य ऑनलाइन खेलों को बढ़ावा देते हुए पैसा आधारित सभी प्रकार के ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाया गया है।

यह अधिनियम ऑनलाइन मनी गेम से संबंधित विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाता है और बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों को ऐसे किसी भी खेल के लिए धन हस्तांतरित करने से रोकता है।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments