scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवेदांता ओडिशा में 30 लाख टन के एल्युमीनियम स्मेल्टर के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में

वेदांता ओडिशा में 30 लाख टन के एल्युमीनियम स्मेल्टर के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) वेदांता ओडिशा के ढेंकनाल में अपने 30 लाख टन सालाना के एल्युमीनियम स्मेल्टर के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वेदांता के एल्युमीनियम कारोबार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजीव कुमार ने कहा, ‘‘हम ओडिशा के ढेंकनाल में 30 लाख टन क्षमता वाला एक नया मेगा एल्युमीनियम संयंत्र स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।’’

वर्तमान में, कंपनी की कुल क्षमता 30 लाख टन है।

कुमार ने कहा, ‘‘हम इसे 60 लाख टन तक ले जाना चाहते हैं, जिसके लिए हम जमीन अधिग्रहण में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं और उम्मीद है कि चीजें बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं।’’

भाषा अजय योगेश

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments