नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) इस साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए भारतीय कॉरपोरेट की नियुक्ति योजनाएं थोड़ी धीमी पड़ गईं हैं, क्योंकि नियोक्ता गतिशील माहौल में चुस्त-दुरुस्त बने रहने के लिए स्थायी, अस्थायी और सलाहकार प्रतिभाओं में संतुलन बना रहे हैं।
मैनपावरग्रुप के ताजा रोजगार परिदृश्य सर्वेक्षण में मंगलवार को कहा गया कि भारत का शुद्ध रोजगार परिदृश्य (एनईओ) 40 प्रतिशत रहा। इससे पता चलता है कि पिछली तिमाही की तुलना में नियुक्ति की उम्मीदें सात प्रतिशत कम हुई हैं। हालांकि, इसमें पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इसमें 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
एनईओ की गणना भर्ती की योजना बना रहे नियोक्ताओं के प्रतिशत में उन नियोक्ताओं के प्रतिशत को घटाकर की जाती है जो कर्मचारियों की संख्या में कमी की आशंका रखते हैं।
सर्वेक्षण के परिणाम जुलाई 2025 के दौरान भारत भर के 3,149 नियोक्ताओं की प्रतिक्रियाओं पर आधारित थे।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
