scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअदाणी पावर को शेयर विभाजन के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिली

अदाणी पावर को शेयर विभाजन के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिली

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) अदाणी पावर को एक अगस्त 2025 को जारी डाक मतपत्र नोटिस के जरिये 1:5 अनुपात में शेयर विभाजन के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि प्रस्ताव को अपेक्षित बहुमत के साथ पारित माना गया है।

नोटिस के अनुसार 10 रुपये मूल्य के प्रत्येक शेयर को दो रुपये अंकित मूल्य वाले पांच पूर्ण चुकता शेयर में विभाजित किया जाएगा, जो सभी दृष्टियों से समान होंगे। मतदान छह अगस्त सुबह नौ बजे से चार सितंबर को शाम पांच बजे तक चला।

कंपनी ने बताया कि निदेशक मंडल ने एक अगस्त 2025 को अपनी बैठक में खुदरा और छोटे निवेशकों की अधिक भागीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए शेयर विभाजन को मंजूरी दी थी।

अदाणी पावर ने बताया कि शेयर के उप-विभाजन/विभाजन के कारण कंपनी की अधिकृत, जारी, अभिदत्त और चुकता शेयर पूंजी में कोई बदलाव नहीं होगा।

कंपनी ने बताया कि उसने शेयर के उप-विभाजन के लिए रिकॉर्ड तिथि 22 सितंबर तय की है।

इस विभाजन के बाद शेयर की संख्या 2,480 करोड़ से बढ़कर 12,400 करोड़ हो जाएगी।

अदाणी पावर की स्थापना 1996 में हुई थी और 2009 में इसे शेयर बाजार में सूचीबद्ध किया गया। इसके व्यवसाय एवं प्रदर्शन में पिछले कुछ वर्ष में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है जिसके परिणामस्वरूप कंपनी की प्रतिभूतियों के बाजार मूल्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

भाषा निहारिका रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments