नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) अमंता हेल्थकेयर लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के अंतिम दिन तक 82.60 गुना अभिदान मिला।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 126 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को 70,00,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 57,81,83,634 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए 209.40 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी को 54.96 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों के कोटा को 35.86 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।
कंपनी के आईपीओ में एक करोड़ शेयरों तक का नया निर्गम है।
इस पेशकश का मूल्य दायरा 120-126 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
