scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतविक्रान इंजीनियरिंग के शेयर की सुस्त शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में एक प्रतिशत टूटा

विक्रान इंजीनियरिंग के शेयर की सुस्त शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में एक प्रतिशत टूटा

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) बुनियादी ढांचा कंपनी विक्रान इंजीनियरिंग का शेयर बुधवार को 97 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई में शेयर की शुरुआत 99.70 रुपये पर हुई, जो निर्गम मूल्य से 2.78 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के दौरान, यह 101.73 रुपये के उच्चतम और 93.26 रुपये के निम्नतम स्तर पर रहा। बाद में यह 1.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.64 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई में, कंपनी का शेयर दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 99 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में इसने शुरुआती बढ़त खो दी और 1.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.71 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,466.66 करोड़ रुपये रहा।

विक्रान इंजीनियरिंग लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन 23.59 गुना अभिदान मिला था।

इस पेशकश का मूल्य दायरा 92-97 रुपये प्रति शेयर था।

यह आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लगभग 721 करोड़ रुपये के नए शेयरों के निर्गम और प्रवर्तक द्वारा 51 करोड़ रुपये के बिक्री-पेशकश का मिश्रण था।

मुंबई स्थित यह कंपनी नए निर्गम से प्राप्त 541 करोड़ रुपये का उपयोग कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण और शेष राशि का उपयोग सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी।

विक्रान इंजीनियरिंग, टर्नकी आधार पर अवधारणा, डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग जैसी संपूर्ण सेवाएं प्रदान करती है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments