नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बृहस्पतिवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।
सूत्रों ने बताया कि मंत्री अमृतसर, गुरुदासपुर और कपूरथला जिलों के गांवों का दौरा करेंगे और बाढ़ प्रभावित किसानों से बातचीत करेंगे।
एक सरकारी बयान में कहा गया है कि चौहान राज्य के अधिकारियों के साथ फसल बर्बादी के बारे में समीक्षा करेंगे और किसानों को सहायता प्रदान करने के उपाय भी तैयार करेंगे।
केंद्रीय मंत्री पहले ही पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ बाढ़ की स्थिति पर विस्तार से चर्चा कर चुके हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में हुई पिछली बैठक में, चौहान ने पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति और उसके बाद फसलों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की थी।
मंत्री ने यह भी कहा था कि वह स्थिति की समीक्षा के लिए व्यक्तिगत रूप से पंजाब का दौरा करेंगे।
बयान में आगे कहा गया, ‘‘मंत्री ने पंजाब के किसानों को आश्वासन दिया है कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि केंद्र सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।’’
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
