scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतग्रामीण भारत के लिए ‘बीमा विस्तार’ योजना के इसी साल पेश होने की संभावना: उद्योग संगठन

ग्रामीण भारत के लिए ‘बीमा विस्तार’ योजना के इसी साल पेश होने की संभावना: उद्योग संगठन

Text Size:

कोलकाता, तीन सितंबर (भाषा) ग्रामीण भारत के लिए जीवन, स्वास्थ्य और संपत्ति का एक समग्र बीमा उत्पाद ‘बीमा विस्तार’ दिसंबर, 2025 तक पेश किया जा सकता है। एक बीमा उद्योग संगठन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल की बीमा जागरूकता समिति (आईएसी-लाइव) के चेयरमैन कमलेश राव ने बताया कि यह बीमा खासतौर पर ग्रामीण भारत के लिए तैयार किया गया है और इसे सभी बीमा कंपनियां एक समान प्रीमियम दर पर बेचेंगी। इस योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को पांच लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा।

परिषद में जीवन बीमा निगम (एलआईसी) सहित सभी 26 जीवन बीमा कंपनियां सदस्य हैं।

राव ने कहा कि देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा की पहुंच बढ़ाने के लिए यह बीमा पेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ग्रामीण भारत में बीमा की पहुंच कम है। बीमा विस्तार योजना शुरू की जाएगी, जिसका लक्ष्य ग्रामीण भारत में बीमा की पहुंच बढ़ाना है।’’

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments