scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपये के मूल्य में गिरावट से निर्यातकों को राहत की उम्मीद

रुपये के मूल्य में गिरावट से निर्यातकों को राहत की उम्मीद

Text Size:

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) निर्यातकों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के रिकॉर्ड 88 के स्तर से नीचे आने से वैश्विक बाजारों में मूल्य के लिहाज से भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि इससे निर्यातकों को अमेरिकी बाजार के अलावा दूसरे बाजारों में पैठ बढ़ाने में मदद मिलेगी।

निर्यातकों ने कहा कि रत्न एवं आभूषण, पेट्रोलियम और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे आयात पर निर्भर क्षेत्रों को कच्चे माल की लागत में वृद्धि के कारण कम लाभ मिल सकता है।

पिछले सप्ताह शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 88 से नीचे चला गया था। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 88.15 के स्तर पर था।

निर्यातकों का शीर्ष निकाय फियो के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि इससे वैश्विक बाजारों में मूल्य के लिहाज से भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ेगी।

कानपुर स्थित ग्रोमोर इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक यादवेंद्र सिंह सचान ने कहा कि रुपये का संतुलित मूल्य निर्यातकों और आयातकों दोनों के लिए फायदेमंद है।

उन्होंने कहा, ”मूल्य में कोई भी उतार-चढ़ाव दोनों के लिए अच्छा नहीं है। मौजूदा परिदृश्य में प्रति डॉलर रुपये का भाव 85 पर ठीक होगा।”

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments