scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 88.16 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 88.16 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, दो सितंबर (भाषा) विदेशी पूंजी की निकासी और अमेरिकी डॉलर की मांग के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 88.16 प्रति डॉलर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.14 पर खुला। फिर 88.16 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.10 के सर्वकालिक निम्न स्तर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.84 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 207.45 अंक चढ़कर 80,571.94 अंक पर और निफ्टी 60.8 अंक बढ़त के साथ 24,685.85 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.45 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,429.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments