नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को कहा कि एनसीएलटी रुकी हुई रियल एस्टेट परियोजनाओं के मामले में उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं दे पा रहा है।
उन्होंने उपभोक्ताओं और बैंकों के हितों की रक्षा के लिए व्यवस्था में सुधार की जरूरत पर बल दिया।
रियल एस्टेट कंपनियों के संगठन नारेडको के वार्षिक सम्मेलन में उन्होंने बिल्डरों से रियल एस्टेट क्षेत्र के समुचित विकास के लिए संपत्ति के सौदों में नकद लेनदेन से बचने का आग्रह किया।
उन्होंने रियल एस्टेट उद्योग को अपनी परियोजनाओं का विपणन करते समय भ्रामक विज्ञापनों से बचने का भी निर्देश दिया।
मंत्री ने कहा कि सरकार संपत्ति के सौदों में नकद लेनदेन को खत्म करने के प्रयास कर रही है और उन्होंने उद्योग से अपनी भूमिका निभाने को कहा।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
