scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमविदेशनाम में क्या रखा है? नाम की ध्वनि नियुक्ति के फैसलों को कैसे प्रभावित कर सकती है?

नाम में क्या रखा है? नाम की ध्वनि नियुक्ति के फैसलों को कैसे प्रभावित कर सकती है?

Text Size:

(डेविड सिद्धू, कार्लटन विश्वविद्यालय; पेनी पेक्समैन, वेस्टर्न विश्वविद्यालय)

ओटावा, 30 अगस्त (द कन्वरसेशन) कल्पना कीजिए कि आप किसी ऐसे व्यक्ति को नौकरी पर रख रहे हैं जिसके लिए एक बहुत ही दयालु, मिलनसार और सहयोगी व्यक्ति की आवश्यकता है। आपके पास दो उम्मीदवार हैं, और आप उनके बारे में केवल उनके नाम ही जानते हैं: रेनी और ग्रेटा।

आपके अनुसार कौन बेहतर होगा?

यदि आप भी हमारे हाल के अध्ययन में शामिल लोगों की तरह हैं, तो आपने शायद रेनी को चुना होगा। हमने पाया कि कुछ खास तरह की नौकरियों के लिए रेनी जैसे मधुर नाम, ग्रेटा जैसे कठोर नामों की तुलना में अधिक पसंद किए गए।

ध्वनि प्रतीकवाद की शक्ति

ध्वनि प्रतीकवाद का सबसे प्रसिद्ध उदाहरण बूबा/किकी प्रभाव है।

विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों में लोग गढ़े हुए शब्द ‘‘बूबा’’ को गोल आकृतियों से और ‘‘किकी’’ को नुकीली आकृतियों से जोड़ते हैं।

ऐसा क्यों होता है, इस पर अभी भी बहस चल रही है। इसके कई कारण हैं, जैसे शब्दों के उच्चारण से होने वाली शारीरिक अनुभूति या शब्दों की ध्वनियां गोल या नुकीली वस्तुओं की नकल करती हैं।

कई साल पहले, हमने यह परीक्षण किया था कि क्या बूबा/किकी प्रभाव काल्पनिक शब्दों से आगे बढ़कर असली नामों तक भी पहुंचता है। उस अध्ययन के एक भाग में, हमने प्रतिभागियों को गोल या नुकीले आकार के चित्र दिखाए और उनसे उन्हें नामों से मिलाने को कहा।

लोग न केवल ‘बॉब’ जैसे नामों को गोल आकृति वाले तथा किर्क जैसे नामों को नुकीले आकृति वाले नामों से जोड़ते हैं, बल्कि लोग इन नामों को अलग-अलग व्यक्तित्व लक्षणों से भी जोड़ते हैं।

लियाम या नोएल जैसे मधुर ध्वनि वाले नामों को अधिक स्वीकार्य और भावनात्मक माना गया, जबकि टेट या क्रिस्टा जैसे तीखे ध्वनि वाले नामों को अधिक बहिर्मुखी माना गया।

महत्वपूर्ण बात यह है कि इसका मतलब यह नहीं था कि लियाम्स वास्तव में टेट्स से ज्यादा मिलनसार थे। दरअसल, जब हमारे अध्ययन ने 1,000 से अधिक लोगों के व्यक्तित्व का अध्ययन किया, तो हमें ऐसा कोई संकेत नहीं मिला कि ये वास्तविक दुनिया में मौजूद हैं। फिर भी, लोग नामों की ध्वनियों के आधार पर जुड़ाव बना लेते हैं।

नाम और नियुक्ति निर्णय

हमारे नवीनतम अध्ययन में, हम यह जानने के लिए उत्सुक थे कि ये संबंध वास्तविक दुनिया के संदर्भ में, यानी नियुक्ति के मामले में, निर्णयों को कैसे प्रभावित कर सकते हैं। बेशक, नियोक्ताओं के पास आमतौर पर नाम के अलावा और भी बहुत कुछ होता है, लेकिन ऐसे कई उदाहरण हैं जिनमें उम्मीदवारों की जांच केवल सीमित जानकारी के आधार पर की जाती है।

इस बात के भी पर्याप्त प्रमाण हैं कि नाम में सामाजिक-जनसांख्यिकीय संकेत—जैसे नस्ल और उम्र—इस बात को प्रभावित कर सकते हैं कि किसे कॉलबैक मिलेगा। नाम का उच्चारण भी पूर्वाग्रह का एक और संभावित स्रोत हो सकता है।

एक संगठन एक नए कर्मचारी की नियुक्ति करना चाहता है। इस नौकरी के लिए आदर्श आवेदक होना चाहिए:

1) सहयोग की भावना रखने वाला

2) शांतिपूर्ण

3) आक्रामक नहीं

ऑनलाइन चुने गए वयस्कों के एक नमूने को नामों की एक जोड़ी दी गई और उनसे यह तय करने को कहा गया कि कौन सा नाम इस काम के लिए अधिक उपयुक्त है। इस जोड़ी में एक नाम में ‘‘ध्वनिक’’ व्यंजन (आई, एम, एन) थे जो विशेष रूप से सुरीले और निरंतर लगते थे।

दूसरे में ‘‘ध्वनिरहित विराम’’ (पी, टी, के) थे जो विशेष रूप से अचानक लगते थे। उदाहरण के लिए, उन्हें लियाम और टेट में से किसी एक को चुनना पड़ सकता था।

हमारे अध्ययन में लोगों ने नामों के कई अलग-अलग जोड़ों के लिए निर्णय लिए, और तीन प्रयोगों में समग्र निष्कर्ष यह था कि लियाम और नोएल जैसे मधुर लगने वाले नामों को उन नौकरियों के लिए बेहतर माना गया जो ईमानदारी-विनम्रता, भावुकता, सहयोग की भावना रखने वाले थे।

(द कन्वरसेशन)

देवेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments