(तस्वीर के साथ)
तोक्यो, 29 अक्टूबर (भाषा)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुक्रवार को जापान यात्रा के दौरान सौभाग्य के प्रतीक के रूप में जानी जाने वाली पारंपरिक दरुमा गुड़िया भेंट की गई।
मोदी भारत और जापान के बीच सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर सुबह तोक्यो पहुंचे।
विदेश मंत्रालय द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी को ताकासाकी-गुन्मा स्थित शोरिनजान दरुमा-जी मंदिर के मुख्य पुजारी रेव सेशी हिरोसे ने यह दरुमा गुड़िया भेंट की।
इसमें कहा गया है, ‘‘यह विशेष भाव भारत और जापान के बीच घनिष्ठ सभ्यतागत और आध्यात्मिक संबंधों की पुष्टि करता है।’’
जापानी संस्कृति में दरुमा गुड़िया को शुभ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। गुन्मा स्थित ताकासाकी शहर प्रसिद्ध दरुमा गुड़ियों का जन्मस्थान माना जाता है।
जापान में दरुमा परम्परा तमिलनाडु के कांचीपुरम के एक भारतीय भिक्षु बोधिधर्म की विरासत पर आधारित है, जिन्हें जापान में दरुमा दइशी के नाम से जाना जाता है। उनके बारे में कहा जाता है कि वे एक हजार वर्ष पहले जापान आये थे।
भाषा धीरज नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
