scorecardresearch
Thursday, 4 September, 2025
होमदेशअर्थजगतयात्री वाहनों की बिक्री जून तिमाही में 10 लाख के पार, महाराष्ट्र शीर्ष पर: सियाम

यात्री वाहनों की बिक्री जून तिमाही में 10 लाख के पार, महाराष्ट्र शीर्ष पर: सियाम

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) देश में चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 10 लाख से अधिक यात्री वाहनों की बिक्री हुई। इस अवधि में बिक्री के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे रहा।

वाहन बनाने वाली कंपनियों का संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार, देश में पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 10.12 लाख यात्री वाहन बेचे गए जिसमें पश्चिमी क्षेत्र 3.21 लाख इकाइयों की बिक्री के साथ सबसे आगे रहा।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1.19 लाख यात्री वाहनों की बिक्री हुई। इसके बाद उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा का स्थान रहा।

इस साल अप्रैल-जून की अवधि में देश में दोपहिया वाहन खंड में 46.75 लाख इकाइयां बिकीं। पश्चिमी राज्यों में सबसे अधिक 14.19 लाख इकाइयों की बिक्री हुई। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 8.18 लाख इकाइयों दोपहिया वाहन बिके। इसके बाद महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार और मध्य प्रदेश का स्थान रहा।

सियाम के अनुसार, वाणिज्यिक वाहनों में 32,000 इकाइयों की बिक्री के साथ महाराष्ट्र इस क्षेत्र में अग्रणी रहा।

इस अवधि के दौरान देश में कुल मिलाकर 2.23 लाख इकाइयां बेची गईं।

समीक्षाधीन अवधि में तिपहिया वाहन खंड में कुल 1.65 लाख इकाइयों की बिक्री हुई। सियाम ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 21,000 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई, जिसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तेलंगाना का स्थान रहा।

वहीं जुलाई 2025 में थोक बिक्री सालाना आधार पर मामूली रूप से घटकर 3,40,772 इकाई रही जो एक साल पहले इसी महीने में 3,41,510 इकाई थी।

भाषा निहारिका रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments