scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपांच गारंटी योजनाओं की बदौलत कर्नाटक में प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा: मुख्यमंत्री सिद्धरमैया

पांच गारंटी योजनाओं की बदौलत कर्नाटक में प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा: मुख्यमंत्री सिद्धरमैया

Text Size:

बेंगलुरु, 22 अगस्त (भाषा) मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सरकार की पांच चुनावी गारंटी की वजह से कर्नाटक देश में प्रति व्यक्ति आय के मामले में शीर्ष राज्य बन गया है।

विधानसभा में एक चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस सत्ता में आई है, तब से उसने 96,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए पूछा, ‘हमारी पांच गारंटी पर हमने 52,000 करोड़ से 55,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जुलाई के अंत तक हमने कुल 96,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। क्या कोई सरकार बिना पैसे के इतना खर्च कर सकती है?’

उन्होंने कहा कि इन गारंटी की वजह से लोगों की खरीद क्षमता बढ़ी है। मुख्यमंत्री के अनुसार, लोगों को सालाना 50,000 से 60,000 रुपये का लाभ मिल रहा है, जो राज्य के विकास को दर्शाता है।

विपक्ष के इस आरोप पर कि राज्य में विकास रुक गया है, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने पलटवार किया ,’क्या आपको पता है गारंटी योजनाओं का क्या असर हुआ है? कर्नाटक आज देश में प्रति व्यक्ति आय के मामले में पहले स्थान पर है। 2013-14 में यह आय 1,01,000 रुपये थी, जो अब बढ़कर 2,04,000 रुपये हो गई है। क्या यह बिना विकास के संभव है?’

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments