scorecardresearch
Thursday, 21 August, 2025
होमदेशओडिशा: आठ महीने से अधिक समय तक लड़की से बलात्कार करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ओडिशा: आठ महीने से अधिक समय तक लड़की से बलात्कार करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

ब्रह्मपुर (ओडिशा), 20 अगस्त (भाषा) ओडिशा पुलिस ने गुजरात के सूरत शहर से 26 वर्षीय एक व्यक्ति को ब्रह्मपुर की एक लड़की के साथ पिछले आठ महीनों में कई बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ब्रह्मपुर के पुलिस अधीक्षक सरवण विवेक एम ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले आरोपी को ब्रह्मपुर टाउन पुलिस थाने की एक टीम ने रविवार को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी सूरत में ऑटोरिक्शा चालक है। उन्होंने बताया कि उसे सूरत की एक अदालत में पेश किया गया और फिर ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा लाया गया, जिसके बाद उसे मंगलवार रात यहां एक अदालत में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, लड़की पिछले साल नवंबर में अपने परिवार के साथ किसी गलतफहमी के बाद अकेली सूरत गई थी। सूरत रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात आरोपी से हुई।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता वहां नौकरी की तलाश में थी, तभी आरोपी ने उसे नौकरी का लालच दिया और अपने घर ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया।

भाषा सिम्मी सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments