भुवनेश्वर, 20 अगस्त (भाषा) प्रसिद्ध संबलपुरी नाटककार, कवि और गीतकार, पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बिनोद कुमार पसायत का बुधवार को ओडिशा के संबलपुर में निधन हो गया।
वह 91 वर्ष के थे।
उनके बेटे बिस्वजीत पसायत ने बताया कि वह कैंसर से पीड़ित थे और बुधवार सुबह संबलपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती होने के कुछ समय बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पसायत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
माझी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘उनका निधन हमारे साहित्य और संस्कृति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में जगह दें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’’
पसायत का जन्म तीन दिसंबर 1935 को बलांगीर जिले के कुसमेल गांव में हुआ था और वह 1953 में संबलपुर जाकर वहीं बस गए। वे आकाशवाणी और दूरदर्शन के एक प्रसिद्ध कलाकार थे।
भाषा
यासिर सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.