scorecardresearch
Thursday, 21 August, 2025
होमदेशकबूतरों को दाना डालने के समर्थन में प्रदर्शन, 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

कबूतरों को दाना डालने के समर्थन में प्रदर्शन, 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

मुंबई, 20 अगस्त (भाषा) मुंबई में दादर कबूतरखाना पर कबूतरों को दाना डालने पर लगी रोक के विरुद्ध प्रदर्शन करने वाले करीब 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दादर थाने में पांच दिन पहले दर्ज प्राथमिकी में गैरकानूनी सभा, शरारत और पुलिस आयुक्त के आदेश की अवहेलना करने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

जैन समुदाय के सदस्यों समेत सैकड़ों लोग छह अगस्त को कबूतरखाना के पास बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के इस निर्णय का विरोध करने के लिए जुटे थे।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने वहां दाना डालने की जगह को ढक दिया था और बांस की बाड़ लगा दी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने न केवल बाड़ को हटाने की कोशिश की, बल्कि यातायात भी बाधित किया।

प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि कबूतरों को दाना डालने की अनुमति दी जानी चाहिए।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

दादर कबूतरखाना जैसे सार्वजनिक स्थलों पर कबूतरों को दाना डालना लंबे समय से विवाद का विषय बना हुआ है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कबूतरों की बीट और पंख से इंसानों में श्वसन संबंधी गंभीर संक्रमण हो सकते हैं।

भाषा राखी प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments