scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज के आईपीओ को पहले दिन 54 प्रतिशत अभिदान मिला

मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज के आईपीओ को पहले दिन 54 प्रतिशत अभिदान मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) ट्रांसफार्मर कलपुर्जा विनिर्माता मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के पहले दिन 54 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आरंभिक शेयर बिक्री में 52,53,301 शेयरों के मुकाबले 28,43,542 शेयरों के लिए बोलियाँ प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 72 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से में 70 प्रतिशत अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को 12 प्रतिशत अभिदान मिला।

मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 120 करोड़ रुपये जुटाए।

यह आईपीओ – जो पूरी तरह से 400 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयरों का निर्गम है – 22 अगस्त को बंद होगा। इसका मूल्य दायरा 533-561 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग ऋण चुकाने, राजस्थान स्थित कंपनी की सुविधा का विस्तार करने और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

कंपनी ने अपने ट्रांसफार्मर कलपुर्जो का निर्यात नीदरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, अमेरिका, इटली और नेपाल को किया है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments