scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएनटीपीसी ने सतर्कता जागरुकता अभियान की शुरुआत की

एनटीपीसी ने सतर्कता जागरुकता अभियान की शुरुआत की

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) देश की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी एनटीपीसी लि. ने सतर्कता जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 18 अगस्त से 17 नवंबर, 2025 तक यानी तीन महीने चलेगा। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

यहां इस अभियान का उद्घाटन करते हुए कंपनी की मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) रश्मिता झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग ले रहे सभी सतर्कता अधिकारियों से केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा निर्धारित प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। इसमें लंबित शिकायतों और मामलों का समय पर निपटान, क्षमता निर्माण, प्रभावी परिसंपत्ति प्रबंधन और बेहतर पारदर्शिता के लिए डिजिटल पहल को मजबूत करना शामिल हैं।

बयान के अनुसार, उन्होंने ‘सतर्कता: हमारी साझी जिम्मेदारी’ विषय पर जोर देते हुए व्यापक प्रभाव के लिए सभी पक्षों… कर्मचारियों, विक्रेताओं और जनता… को शामिल करने और नाटकों, क्विज वीडियो और विक्रेता बैठकों के माध्यम से रचनात्मक पहुंच को प्रोत्साहित करने की बात कही।

झा ने पिछले वर्ष के अभियान की सफलता की सराहना करते हुए, विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष के प्रयास एनटीपीसी की ईमानदारी और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्धता को और बढ़ावा देंगे।

एनटीपीसी देश की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी है। यह देश की कुल बिजली आवश्यकताओं में एक-चौथाई का योगदान देती है। कंपनी की स्थापित क्षमता 83 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) है। साथ ही 30.90 गीगावाट की अतिरिक्त क्षमता निर्माणाधीन है, जिसमें 13.3 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता शामिल है।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments