scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतश्रीजी शिपिंग ग्लोबल के आईपीओ के लिए पहले दिन 2.13 गुना बोलियां मिलीं

श्रीजी शिपिंग ग्लोबल के आईपीओ के लिए पहले दिन 2.13 गुना बोलियां मिलीं

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) पोत परिवहन और लॉजिस्टिक समाधान प्रदान करने वाली कंपनी, श्रीजी शिपिंग ग्लोबल लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 2.13 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 411 करोड़ रुपये की आरंभिक शेयर बिक्री में 1,14,08,600 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 2,42,92,024 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 3.53 गुना, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 2.12 गुना अभिदान मिला। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के मामले में 1.09 गुना अभिदान मिला।

श्रीजी शिपिंग ग्लोबल लिमिटेड ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 123 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए थे।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 240-252 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। शेयर के लिए बोली 21 अगस्त तक लगायी जा सकेगी।

श्रीजी शिपिंग ग्लोबल का आईपीओ पूरी तरह से 1.63 करोड़ इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम है जिसमें बिक्री प्रस्ताव (ओएफएस) शामिल नहीं है।

कंपनी की आईपीओ से प्राप्त राशि में से 251.2 करोड़ रुपये का उपयोग अधिग्रहण और 23 करोड़ रुपये का उपयोग ऋण चुकाने के लिए करने की योजना है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments