scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपटेल रिटेल के आईपीओ को पहले ही दिन पूर्ण अभिदान

पटेल रिटेल के आईपीओ को पहले ही दिन पूर्ण अभिदान

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) सुपरमार्केट श्रृंखला चलाने वाली पटेल रिटेल लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के पहले दिन 6.39 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कुल 242.76 करोड़ रुपये के आईपीओ तहत 4,99,04,186 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि प्रस्तावित शेयरों की संख्या 78,15,612 है।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 9.88 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के मामले में 7.40 गुना अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 4.93 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

पटेल रिटेल लिमिटेड ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 43 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटायी थी।

कंपनी के आईपीओ के तहत 85.18 लाख शेयरों के नए निर्गम के साथ प्रवर्तकों के 10.02 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है। आईपीओ के लिए आवेदन देने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है।

कंपनी ने निर्गम के लिए 237 से 255 रुपये प्रति शेयर मूल्य दायरा तय किया है।

नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग ऋण के भुगतान, कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण और सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments