scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरूसी तेल के आयात को लेकर भारत पर शुल्क लगाने से बातचीत के लिए तैयार हुआ मास्को: ट्रंप

रूसी तेल के आयात को लेकर भारत पर शुल्क लगाने से बातचीत के लिए तैयार हुआ मास्को: ट्रंप

Text Size:

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, 15 अगस्त (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि रूस से तेल खरीदने पर भारत पर लगाए गए शुल्क ने मास्को के वाशिंगटन के साथ बैठक करने के लिए तैयार किया।

उन्होंने कहा कि अगर रूस ऐसा नहीं करता तो वह अपने ”दूसरे सबसे बड़े ग्राहक” को खो सकता था।

ट्रंप की यह टिप्पणी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शुक्रवार को अलास्का के एंकोरेज में होने वाली उनकी बैठक से पहले आई है।

उन्होंने बृहस्पतिवार को फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ”मुझे लगता है कि हर चीज का असर होता है।”

ट्रंप ने दावा कि जब उन्होंने भारत से कहा कि ”हम आपसे शुल्क लेंगे, क्योंकि आप रूस से तेल खरीद रहे हैं” तो इस स्थिति में ”उन्हें (भारत) रूस से तेल खरीदना बंद करना पड़ा।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ”फिर उन्होंने (रूस ने) फोन किया, और मिलना चाहा। हम देखेंगे कि इस मुलाकात से क्या होता है। लेकिन निश्चित रूप से जब आप अपना दूसरा सबसे बड़ा ग्राहक खो देते हैं, और शायद आप अपना पहला सबसे बड़ा ग्राहक भी खो सकते हैं, तो मुझे लगता है कि इसकी भी एक भूमिका होगी।”

ट्रंप ने कहा, ”भारत दूसरा सबसे बड़ा ग्राहक था, और चीन के काफी करीब पहुंच रहा था। चीन रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है।”

भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अमेरिकी राष्ट्रपति की शुल्क धमकी के बाद रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया है और पूरी तरह से आर्थिक कारणों से खरीद जारी है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments