नयी दिल्ली, 14 अगस्त (भाषा) देश का निर्यात जुलाई महीने में सालाना आधार पर 7.29 प्रतिशत बढ़कर 37.24 अरब डॉलर हो गया जबकि व्यापार घाटा 27.35 अरब डॉलर रहा। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल के समान महीने में देश का निर्यात 34.71 अरब डॉलर रहा था।
पिछले महीने देश का निर्यात बढ़ने के साथ आयात में भी खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान आयात 8.6 प्रतिशत बढ़कर 64.59 अरब डॉलर हो गया।
निर्यात एवं आयात के बीच का अंतर यानी व्यापार घाटा जुलाई, 2025 में 27.35 अरब डॉलर का रहा।
चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में निर्यात कुल 3.07 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 149.2 अरब डॉलर रहा है, जबकि आयात 5.36 प्रतिशत बढ़कर 244.01 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
भाषा प्रेम प्रेम अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
