scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवायदा बाजार में चांदी का भाव 1,162 रुपये मजबूत

वायदा बाजार में चांदी का भाव 1,162 रुपये मजबूत

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) वायदा बाजार में कारोबारियों के अपना दांव बढ़ाने से चांदी की वायदा कीमत बुधवार को 1,162 रुपये की तेजी के साथ 1,14,899 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सितंबर में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 1,162 रुपये या 1.02 प्रतिशत बढ़कर 1,14,899 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसमें 15,570 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38.38 डॉलर प्रति औंस रही।

भाषा

निहारिका योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments