scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशअर्थजगतआदित्य बिड़ला रियल एस्टेट को पहली तिमाही में 27 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट को पहली तिमाही में 27 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड (एबीआरईएल) को चालू वित्त वर्ष (2025-26) की पहली तिमाही में 27.08 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।

कंपनी को गत वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 17.35 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

एबीआरईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय भी घटकर 157.41 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 365.24 करोड़ रुपये थी।

आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट का नाम पहले सेंचुरी टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड था। इसने हाल ही में अपना पल्प और पेपर कारोबार बेचा है।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments