नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) फर्नीचर और घरेलू साजसज्जा का सामान बनाने प्रमुख कंपनी आइकिया इंडिया ने मंगलवार को पैट्रिक एंटनी को अपना अगला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की।
आइकिया इंडिया ने बयान में कहा कि एंटनी की नियुक्ति अगस्त, 2025 से प्रभावी होगी.
देश में खुदरा प्रबंधक और मुख्य स्थिरता प्रबंधक के रूप में सुजैन पुल्वरर ने आइकिया में अपनी भूमिका छोड़ने का फैसला किया है। सुजैन के उत्तराधिकारी की भर्ती प्रक्रिया अभी चल रही है.
वह 28 वर्षों तक आइकिया से जुड़ी रहीं और आठ साल से अधिक का समय भारत में बिता चुकी हैं।
एंटनी के पास भारत में काम करने का अनुभव है, जिसमें उप-सीईओ के रूप में पांच साल का कार्यकाल भी शामिल है।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
