scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशअर्थजगतस्टीफन डेब्लेज भारत में रेनो समूह के सीईओ नियुक्त

स्टीफन डेब्लेज भारत में रेनो समूह के सीईओ नियुक्त

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) फ्रांसीसी वाहन विनिर्माता रेनो समूह ने सोमवार को स्टीफन डेब्लेज को भारतीय परिचालन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की। उनकी नियुक्ति एक सितंबर, 2025 से प्रभावी होगी।

वाहन विनिर्माता ने एक बयान में कहा कि डेब्लेज भारत में समूह की रणनीति को तय करने और लागू करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

देश में रेनो समूह की सभी इकाइयां उन्हें रिपोर्ट करेंगी।

डेब्लेज सीधे रेनो समूह के खरीद, साझेदारी और जनसंपर्क अधिकारी, फ्रांस्वा प्रोवोस्ट को रिपोर्ट करेंगे।

वाहन विनिर्माता ने बताया कि डेब्लेज, 2022 से रेनो कोरिया के सीईओ के रूप में कार्यरत हैं, जहां उन्होंने प्रमुख परिवर्तनकारी पहल का नेतृत्व किया है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments