scorecardresearch
Tuesday, 15 July, 2025
होमदेशअरुणाचल की मंत्री ने पर्यटन, सांस्कृतिक परियोजनाओं पर केंद्रीय मंत्री के साथ की बैठक

अरुणाचल की मंत्री ने पर्यटन, सांस्कृतिक परियोजनाओं पर केंद्रीय मंत्री के साथ की बैठक

Text Size:

ईटानगर, 11 जुलाई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री दासंगलू पुल ने राज्य की संस्कृति, पर्यटन और कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित प्रमुख विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ कई बैठकें कीं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

पुल इस समय राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की।

मंत्री ने यहां के निकट जोटे में उत्तर पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनईजेडसीसी) के एक क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना का प्रस्ताव रखा जो स्वदेशी कला, संगीत और परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

आधिकारिक बयान में पुल के हवाले से कहा गया, ‘‘ हम अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध हैं। जोटे में प्रस्तावित केंद्र स्वदेशी कला, संगीत और परंपराओं के लिए एक जीवंत केंद्र के रूप में कार्य करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्नत सांस्कृतिक परिसर युवाओं और कलाकारों को जुड़ने, प्रदर्शन करने और आगे बढ़ने के लिए समावेशी स्थान प्रदान करेंगे।’’

पुल ने बाद में अरुणाचल प्रदेश में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से भी मुलाकात की।

भाषा शोभना अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments