scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशएम्स ट्रॉमा सेंटर के निकट ट्रांसफार्मर में धमाका होने से लगी आग, कोई हताहत नहीं: अग्निशमन सेवा

एम्स ट्रॉमा सेंटर के निकट ट्रांसफार्मर में धमाका होने से लगी आग, कोई हताहत नहीं: अग्निशमन सेवा

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर के निकट बृहस्पतिवार दोपहर को एक ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग लगने की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

डीएफएस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें अपराह्न 3:34 बजे एम्स ट्रॉमा सेंटर में एक ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद आग लगने की सूचना मिली। हमने आठ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा। ट्रांसफार्मर में लगी आग को 3:55 बजे बुझा दिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।’’

एम्स ने मामले में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments