scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशतेलंगाना: दवा संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हुई

तेलंगाना: दवा संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हुई

Text Size:

हैदराबाद, एक जुलाई (भाषा) तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सिगाची इंडस्ट्रीज के दवा संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सोमवार को हुई घटना में घायल हुए 34 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि मलबा हटाने के दौरान और शव मिलने के बाद कल रात मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई थी।

रासायनिक प्रतिक्रिया होने की वजह से यह दुर्घटना होने का संदेह है।

मुख्यमंत्री ने रेवंत रेड्डी ने कहा, ’36 लोगों की जान चली गई है। कुछ अब भी लापता हैं। अधिकारी जानकारी एकत्र कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा जोहेब सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments