scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशमैं भाग्यशाली हूं, इसलिए मुख्यमंत्री बना : सिद्धरमैया

मैं भाग्यशाली हूं, इसलिए मुख्यमंत्री बना : सिद्धरमैया

Text Size:

बेंगलुरु, एक जुलाई (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि वह भाग्यशाली हैं और इसलिए वह इस पद पर हैं।

आलंद से कांग्रेस विधायक बी आर पाटिल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हां, मैं भाग्यशाली हूं। इसलिए मैं मुख्यमंत्री बना।’’

आवास मंत्री बी जेड ज़मीर अहमद खान से नाराज चल रहे पाटिल ने मंगलवार को कहा कि सिद्धरमैया भाग्यशाली हैं।

पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं उन आठ विधायकों में से था, जिन्होंने जनता दल (सेक्युलर) छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। इनमें से कुछ विधायक हैं और कुछ अन्य मंत्री बन गए हैं। हमारे बीच सिद्धरमैया भाग्यशाली हैं, क्योंकि वह मुख्यमंत्री बन गए।’’

पाटिल ने यह भी कहा कि उन्होंने कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ 45 मिनट तक बातचीत की, जो कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी हैं।

राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक पाटिल ने हाल ही में आरोप लगाया था कि उनके निर्वाचन क्षेत्र आलंद में गरीबों के लिए आवास आवंटन में भ्रष्टाचार हुआ है।

खान ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आवंटन पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।

पाटिल के बयान के तुरंत बाद, कांग्रेस के दो और विधायकों राजू कागे और बेलूर गोपाल कृष्ण ने भी अपनी ही सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।

सुरजेवाला बेंगलुरु में हैं और विधायकों की समस्याओं को समझने के लिए उनसे बात कर रहे हैं।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments