scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशतमिलनाडु के शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से पांच लोगों के मारे जाने की आशंका

तमिलनाडु के शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से पांच लोगों के मारे जाने की आशंका

Text Size:

विरुधुनगर (तमिलनाडु), एक जुलाई (भाषा) जिले के शिवकाशी में एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक हुए धमाके में दो महिलाएं समेत कम से कम पांच श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस भीषण आग ने पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया और कई लोग घायल हो गए। धमाके के बाद फैक्ट्री से निकला धुआं और पटाखों के फटने की आवाज दूर तक सुनाई दी।

पुलिस और दमकल एवं बचाव सेवाओं के कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

दमकल एवं बचाव विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल मलबा हटाने का कार्य जारी है।

शिवकाशी के पास चिन्नाकामनपट्टी स्थित इस निजी पटाखा निर्माण इकाई पर पहुंचे राजस्व अधिकारी और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

भाषा राखी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments