scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के बलूचिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, पांच लोग घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, पांच लोग घायल

Text Size:

इस्लामाबाद, 29 जून (भाषा) पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कम से कम पांच लोग घायल हो गए। मीडिया में आई खबर से यह जानकारी मिली।

अर्धसैनिक बल के अधिकारी तौकीर शाह ने बताया कि भूकंप का केंद्र बरकान शहर के निकट था और यह स्थानीय समयानुसार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे आया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास बरकार के पास रारा शाइम इलाके में कम से कम पांच लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें एक दंपति भी शामिल है।’’

वहीं, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप का केंद्र बरकान शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर बताया।

मीडिया में आईं शुरुआती खबरों के अनुसार, भूकंप के दौरान करीब 12 घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि प्रभावित इलाकों में कई घरों में दरारें आ गईं।

कुछ खबरों में दावा किया गया है कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई।

भाषा शफीक खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments