scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशहरियाणा में अवैध गर्भपात पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को देना होगा जवाब

हरियाणा में अवैध गर्भपात पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को देना होगा जवाब

Text Size:

चंडीगढ़, 24 जून (भाषा) हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) सुधीर राजपाल ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की कड़ी निगरानी के आदेश दिए और कहा कि जिन क्षेत्रों में अवैध गर्भपात की खबरें आ रही हैं, वहां वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों (एसएमओ) की जवाबदेही तय की जाए।

एक विशिष्ट मामले में राजपाल ने भिवानी के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कार्यवाहक एसएमओ को उनके क्षेत्र में कम लिंगानुपात के कारण आरोपपत्र जारी करने का निर्देश दिया।

राजपाल ने यहां हरियाणा में लिंगानुपात सुधारने के लिए गठित कार्य बल की साप्ताहिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।

इस बैठक में अवैध गर्भपात पर अंकुश लगाने तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत राज्य के लिंगानुपात में और सुधार लाने के प्रयासों को तेज करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ‘‘बैठक में सरकार की पहल की हालिया सफलता पर प्रकाश डाला गया: हरियाणा का लिंगानुपात इस वर्ष 23 जून तक सुधरकर 906 हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 902 था।’’

भाषा रवि कांत रवि कांत खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments