scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशआइवरी कोस्ट का नागरिक कोकीन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

आइवरी कोस्ट का नागरिक कोकीन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

Text Size:

मुंबई, 22 जून (भाषा) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने आइवरी कोस्ट के एक नागरिक की 11.39 करोड़ रुपये मूल्य की 1,139 ग्राम कोकीन की तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जांच से बचने के लिए उसने 67 कैप्सूल निगल लिए थे।

पुरुष यात्री को 19 जून को सिएरा लियोन से हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पकड़ा गया था। उससे पूछताछ में पता चला कि उसने भारत में तस्करी के लिए मादक पदार्थ युक्त कैप्सूल खा लिए थे।

एक अधिकारी ने बताया कि यात्री को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान उससे 1,139 ग्राम कोकीन युक्त कुल 67 कैप्सूल बरामद किए गए जिनकी कीमत 11.39 करोड़ रुपये है।

बरामद कोकीन को जब्त कर लिया गया और यात्री को मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

आगे की जांच जारी है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments