scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअसम में अवैध रूप से रह रहे चार अफगानी गिरफ्तार, सरकारी दस्तावेज जब्त

असम में अवैध रूप से रह रहे चार अफगानी गिरफ्तार, सरकारी दस्तावेज जब्त

Text Size:

गुवाहाटी, 22 जून (भाषा) असम के गुवाहाटी शहर में पिछले 10 सालों से अवैध रूप से रह रहे अफगानिस्तान के चार नागरिकों को रविवार को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि उनके पास से केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों सहित कई अन्य दस्तावेज़ बरामद किए गए हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘विशिष्ट सूचना के आधार पर हमने गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में एक घर पर छापा मारा और उन चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।’’ अफगानिस्तान के ये नागरिक 2015 से इस इलाके में रह रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि वे अवैध रूप से लोगों को ऊंची ब्याज दरों पर पैसे उधार देने के धंधे में शामिल थे और पैसे वापस करने के लिए दबाव बनाते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके पास से भारत सरकार और असम सरकार के दस्तावेजों सहित कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। हमें कुछ भरे हुए सरकारी फॉर्म और कागजात भी मिले हैं, जिनका इस्तेमाल सहायक दस्तावेजों के रूप में किया जा सकता है।’’

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

भाषा संतोष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments