scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमविदेशश्रीलंका में साइबर अपराध में दोषी पाए गए 85 चीनी नागरिकों को निर्वासित किया गया

श्रीलंका में साइबर अपराध में दोषी पाए गए 85 चीनी नागरिकों को निर्वासित किया गया

Text Size:

कोलंबो, 20 जून (भाषा) श्रीलंका में साइबर अपराध के मामले में दोषी पाए गए 85 चीनी नागरिकों को देश से निर्वासित कर दिया गया है। कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने मध्य प्रांत के कुंदसाले कस्बे में साइबर अपराध गतिविधियों में लिप्त 22 महिलाओं समेत 130 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। इन सभी को टेलडेनिया की मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया था।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 200 से अधिक मोबाइल फोन, 100 से ज्यादा लैपटॉप और अन्य सूचना प्रौद्योगिकी उपकरण जब्त किए गए।

अदालत के आदेशानुसार, जब्त उपकरणों को कोलंबो स्थित चीनी दूतावास को सौंपा जाएगा।

कुल 130 आरोपियों में से 122 को अदालत के आदेश के बाद आव्रजन हिरासत केंद्र में भेजा गया था, जबकि सात आरोपी फरार हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 85 को शुक्रवार को पांच बसों के जरिए हवाई अड्डे लाया गया और एक विमान से उन्हें चीन के ग्वांगझोउ शहर भेजा गया।

भाषा

राखी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments