scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशमां ने आठ वर्षीय बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी जान दी

मां ने आठ वर्षीय बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी जान दी

Text Size:

कौशांबी (उप्र), 19 जून (भाषा) जिले के सैनी थाना क्षेत्र में गृह कलह के चलते एक महिला ने अपनी आठ वर्षीय बेटी को कथित रूप से जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद खुद भी कीटनाशक खा लिए जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी (सिराथू) सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के पथरावां गांव निवासी सोनी देवी (38) ने बीती रात लगभग 12 बजे अपनी आठ वर्षीया बेटी लक्ष्मी को कथित तौर पर जहरीला कीटनाशक खिला दिया और खुद भी इसे खाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि सोनी की बड़ी बेटी काजल ने अपनी दादी को मां और बहन के जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई और गंभीर हालत में मां बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मृत्यु हो गई।

तिवारी ने बताया कि मृतका के चार बच्चे- काजल (15), सनी (13), लक्ष्मी (8) और सौरभ (6) थे।

उसकी बड़ी बेटी काजल ने बताया कि उसके पिता कई सालों से राजस्थान के कोटा जिले में मजदूरी करते हैं और तीन महीने पहले वह घर आए थे और तीन दिन पहले वापस कोटा चले गए। उसने बताया कि उसके माता-पिता के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

तिवारी ने बताया कि बीती रात भी फोन पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और इसके बाद सोनी देवी ने लक्ष्मी को जहरीला कीटनाशक खिला दिया और इसके बाद खुद भी कीटनाशक खा लिया।

भाषा सं राजेंद्र नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments