scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर उन एनजीओ के कार्यों पर चर्चा की जिनसे वह जुड़े हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह जानकारी दी।

ब्लेयर ने यहां दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। इस अवसर पर सिरसा भी बैठक में मौजूद थे।

सिरसा ने इस मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘ उन्होंने (ब्लेयर) विभिन्न गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में चर्चा की, जिनके साथ वह काम कर रहे हैं। हमने उन्हें (ब्लेयर) 100 दिनों की उपलब्धियों की एक पुस्तिका भेंट की। वे इस बात से आश्चर्यचकित थे कि सरकार ने 100 दिनों में इतना कुछ किया है।’’

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री सिरसा ने कहा कि ब्लेयर ने प्रधानमंत्री रहते हुए अपने काम के बारे में भी बात की।

भाषा रवि कांत रवि कांत पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments