scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशपुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल ढहा, एनडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू किया

पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल ढहा, एनडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू किया

Text Size:

पुणे, 15 जून (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का एक पुल रविवार दोपहर ढह जाने से कुछ लोगों के बह जाने की आशंका है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि मावल तहसील के कुंदमाला इलाके के पास हुई इस घटना के बाद अब तक तीन लोगों को बचाया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही हैं।

तलेगांव दाभाडे पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इंद्रायणी नदी पर बने लोहे के पुल के ढह जाने से अब तक एक व्यक्ति के बह जाने की आशंका है, जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया है।’

भाषा अमित प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments