scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमविदेशनेपाल में कार दुर्घटना में भारतीय नागरिक की मौत

नेपाल में कार दुर्घटना में भारतीय नागरिक की मौत

Text Size:

काठमांडू, आठ जून (भाषा) नेपाल में रविवार को एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई तथा तीन अन्य भारतीय नागरिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

परसा जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौतम मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह दुर्घटना अपराह्न करीब 3:10 बजे बीरगंज महानगर के पिपरा इलाके में हुई।

मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में बिहार निवासी 30 वर्षीय बिट्टू सराफ की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य भारतीय नागरिक (जिनकी उम्र 20, 21 और 40 वर्ष है) गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, तेज गति के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।

घायलों का बारा जिले के एलएस न्यूरो अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments