scorecardresearch
Wednesday, 8 April, 2026
होमदेशआईआईटी-दिल्ली ने रसायन विज्ञान में चार वर्षीय बीएस कार्यक्रम शुरू किया

आईआईटी-दिल्ली ने रसायन विज्ञान में चार वर्षीय बीएस कार्यक्रम शुरू किया

Text Size:

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली 2025 शैक्षणिक सत्र से एक नया चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम – रसायन विज्ञान में बी.एस. – शुरू करेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह राष्ट्रीय राजधानी स्थित प्रमुख संस्थान में विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्रदान करने वाला पहला कार्यक्रम है।

आईआईटी-दिल्ली में रसायन विज्ञान के प्रमुख एस नागेन्द्रन ने कहा कि यह देखा गया कि एक ओर, इंजीनियरिंग स्नातकों में अक्सर शुद्ध विज्ञान में अनुसंधान करने के लिए आवश्यक मौलिक वैज्ञानिक ज्ञान की गहराई का अभाव होता है, जबकि दूसरी ओर, शुद्ध रसायन विज्ञान स्नातक कभी-कभी इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की अनदेखी करते हैं।

इस कार्यक्रम में प्रवेश जेईई (एडवांस्ड) के माध्यम से होगा। जेईई (एडवांस्ड) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी जोसा 2025 पोर्टल के माध्यम से इसका विकल्प चुन सकेंगे।

बीएस रसायन विज्ञान कार्यक्रम समन्वयक रवि पी सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के स्नातक फार्मास्यूटिकल्स, सेमीकंडक्टर, मैटेरियल्स, विनिर्माण, रक्षा, तेल और गैस, रासायनिक परामर्श, ऑटोमोटिव और पेट्रोकेमिकल उद्योगों में कॅरियर बना सकेंगे।

भाषा

नोमान वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments