scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमखेलभारतीय महिला बेसबॉल टीम ने एशियाई कप के लिये क्वालीफाई किया

भारतीय महिला बेसबॉल टीम ने एशियाई कप के लिये क्वालीफाई किया

Text Size:

बैंकॉक, 28 अप्रैल (भाषा) भारतीय महिला बेसबॉल टीम ने यहां चल रहे क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर सोमवार को एशियाई कप के लिये क्वालीफाई कर लिया ।

भारत ने थाईलैंड को 6 . 5 से हराया और सुपर राउंड चरण में दूसरे स्थान पर रहा जबकि इंडोनेशिया शीर्ष पर रहा। सुपर राउंड से शीर्ष दो टीमें एशिया कप में पहुंची हैं ।

अब मंगलवार को स्वर्ण पदक के लिये भारत का सामना इंडोनेशिया से होगा जबकि थाईलैंड और पाकिस्तान कांस्य पदक के लिये खेलेंगे ।

आठ टीमों के महिला बेसबॉल एशिया कप क्वालीफायर में भारत ग्रुप ए में पाकिस्तान, श्रीलंका और ईरान को हराकर शीर्ष रहा जबकि इंडोनेशिया ग्रुप बी में शीर्ष रही ।

सुपर राउंड में भारत को इंडोनेशिया ने हराया जबकि भारत ने थाईलैंड पर जीत दर्ज की ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments