scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमखेलपंजाब किंग्स और केकेआर का मैच बारिश के कारण रद्द

पंजाब किंग्स और केकेआर का मैच बारिश के कारण रद्द

Text Size:

कोलकाता, 26 अप्रैल (भाषा)  कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स के बीच शनिवार को यहां खेले गये इंडियन प्रीमियर लीग मैच को तेज आंधी और बारिश के कारण रद्द कर दिया।

मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले।

आंधी इतनी तेज थी कि मैदानकर्मियों को मैदान को कवर्स  से ढकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। तेज हवा के कारण कुछ कवर्स फट गये और कुछ उड़कर बाउंड्री की तरफ चले गये।

मैच रोके जाते समय केकेआर ने जीत के लिए 202 रन का पीछा करते हुए बिना किसी नुकसान के एक ओवर में सात रन बना लिये थे। उस समय सुनील नारायण चार और रहमानुल्लाह गुरबाज एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

इससे पहले पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 83 जबकि प्रियांश आर्य ने 69 रन का योगदान दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की टीम को शानदार शुरुआत दिलायी।

पंजाब किंग्स ने चार विकेट पर 201 रन बनाये।

केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा ने 34 रन देकर दो विकेट लिये।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments