scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलभारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व भाजपा सांसद गौतम गंभीर को धमकी भरे ईमेल मिले हैं। एक पुलिस सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सूत्र ने कहा कि गंभीर को दो धमकी भरे मेल मिले, जिसके संबंध में राजिंदर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।

सूत्र ने कहा, ‘‘हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।’’

सूत्र के अनुसार गंभीर को यह दोनों धमकी भरे ईमेल एक संदिग्ध जीमेल खाते से 22 अप्रैल को मिले। इसी दिन आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे, को गोली मार दी थी।

यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को धमकी दी गई है। इससे पहले 2022 में भी उन्हें इसी तरह की धमकियां मिली थी जिसके बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments