scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलएशियाई चैंपियनशिप पर नजर, फेडरेशन कप में भाग लेंगे शीर्ष एथलीट

एशियाई चैंपियनशिप पर नजर, फेडरेशन कप में भाग लेंगे शीर्ष एथलीट

Text Size:

कोच्चि, 20 अप्रैल (भाषा) देश भर के 400 से अधिक शीर्ष एथलीट सोमवार को यहां शुरु होने वाली चार दिवसीय 28वीं राष्ट्रीय फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के जरिये अगले महीने होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का करने की उम्मीद करेंगे।

यह महाद्वीपीय प्रतियोगिता 27-31 मई तक दक्षिण कोरिया के गुमी में होगी।

इस वार्षिक घरेलू प्रतियोगिता में ट्रैक और फील्ड में 38 पदक स्पर्धाएं होंगी।

यहां होने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी, जिसके बाद महिलाओं की 25-लैप दौड़ होगी।

सेना के सावन बरवाल यहां होने वाली प्रतियोगिता से पहले घरेलू मैदान पर पुरुषों की 10,000 मीटर स्पर्धा में दबदबा बनाए हुए हैं।

इस दौड़ की पूर्व संध्या पर 26 वर्षीय बरवाल ने कहा, ‘‘ट्रेनिंग सही दिशा में चल रहा है। उम्मीद है कि मैं कल अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सुधार पाऊंगा। ’’

बरवाल ने फरवरी में उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में 25-लैप की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने के लिए 28:49.93 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया था।

पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में सभी की निगाहें उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली एथलीट सचिन यादव पर होंगी, जिन्होंने फरवरी में 84.39 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments