scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलस्मृति मंधाना बनी महिला महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में रत्नागिरी जेट्स की आइकन खिलाड़ी

स्मृति मंधाना बनी महिला महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में रत्नागिरी जेट्स की आइकन खिलाड़ी

Text Size:

पुणे, 17 अप्रैल (भाषा) भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को गुरुवार को रत्नागिरी जेट्स का आइकन खिलाड़ी नामित किया गया जो महिला महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (डब्लूएमपीएल) में खेलेगी।

डब्लूएमपीएल का पहला टूर्नामेंट पिछले साल जून में खेला जाना था लेकिन दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के भारत दौरे के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था और बाद में इसके आयोजन के लिए सही तारीख नहीं मिल पाई थी।

रत्नागिरी जेट्स ने लगातार दो वर्षों तक महाराष्ट्र प्रीमियर लीग का पुरुष टूर्नामेंट जीता है।

मंधाना ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘फ्रेंचाइजी ने एमपीएल में सफलता और महिलाओं के खेल के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण दिखाया है। मैं इस सफर को नए मुकाम पर पहुंचाने को लेकर उत्साहित हूं।’’

भाषा

पंत मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments